1. केसर का सबसे अधिक उत्पादन किस राज्य में
होता है ?
उत्तर : जम्मू-कश्मीर
2. काजीरंगा अभयारण्य स्थित है
उत्तर : असम में
3. कोयले के भण्डार में भारत का अग्रणी राज्य है ?
उत्तर : झारखंड
4. गोंडवाना क्षेत्र किस खनिज के लिये विख्यात
है ?
उत्तर : कोयला
5. ' जादूगोड़ा ' किस खनिज के उत्खनन के लिये
प्रसिद्ध है ?
उत्तर : यूरेनियम
6. महासागरों का निर्माण किस चट्टान से हुआ है ?
उत्तर : बेसाल्टिक चट्टान
7. भारत के ' कर्णप्रयाग ' में किन दो नदियों का
संगम होता है ?
उत्तर : अलकनंदा एवं पिण्डार
8. ' मुथुवान', 'मालकुरवान' एवं ' सुमाली '
जनजातियाँ किस राज्य में पायी जाती है ?
उत्तर : केरल
9. भूपृष्ठ में पोटैशियम नामक तत्व का % कितना है ?
उत्तर : 2.59%
10. कौन-सा एशियाई देश विश्व में जलयान-
निर्माण में प्रथम स्थान रखता है ?
उत्तर : जापान
11. किस महाद्वीप के अधिकांश देश तीन ओर से
महासागर से घिरे हैं, जिससे वह महाद्वीप
प्रायद्वीपों का महाद्वीप कहलाता है ?
उत्तर : यूरोप
12. भारत के राजस्थान के किस स्थान पर चुकन्दर से
चीनी बनाने का एक कारखाना स्थापित किया
गया है ?
उत्तर : श्रीगंगानगर
13. घना पक्षी उद्यान किस अन्य नाम से भी
जाना जाता है ?
उत्तर : केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
14. फ्रांस और स्पेन के बीच कौन-सा पर्वत है ?
उत्तर : पिरेनीज पर्वत
15. न्यूयॉर्क नगर किस नदी के तट पर स्थित है ?
उत्तर : हडसन नदी के तट पर
🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 1-बिगरी बात बने नहीं, लाख करो किन कोय. रहिमन फाटे दूध को, मथे न माखन होय. अर्थ : मनुष्य को सोचसमझ कर व्यवहार करना चाहिए,क्योंकि किसी कारणवश यदि बात बिगड़ जाती है तो फिर उसे बनाना कठिन होता है, जैसे यदि एकबार दूध फट गया तो लाख कोशिश करने पर भी उसे मथ कर मक्खन नहीं निकाला जा सकेगा. 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 2-रहिमन धागा प्रेम का, मत तोरो चटकाय. टूटे पे फिर ना जुरे, जुरे गाँठ परी जाय. अर्थ : रहीम कहते हैं कि प्रेम का नाता नाज़ुक होता है. इसे झटका देकर तोड़ना उचित नहीं होता. यदि यह प्रेम का धागा एक बार टूट जाता है तो फिर इसे मिलाना कठिन होता है और यदि मिल भी जाए तो टूटे हुए धागों के बीच में गाँठ पड़ जाती है. 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 3-रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि. जहां काम आवे सुई, कहा करे तरवारि. अर्थ : रहीम कहते हैं कि बड़ी वस्तु को देख कर छोटी वस्तु को फेंक नहीं देना चाहिए. जहां छोटी सी सुई काम आती है, वहां तलवार बेचारी क्या कर सकती है? 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 4-रूठे सुजन मनाइए, जो रूठे सौ ब...
Comments
Post a Comment