Skip to main content

भारतीय इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण तिथि

● 2500-1750 ई.पू. : सिंधु सभ्यता की विस्तार अवधि.

● 1500-600 ई.पू. : वैदिक सभ्यता की विस्तार अवधि.

● 599 ई. पू. : महावीर स्वामी का जन्म.

● 563 ई. पू. : महात्मा बुद्ध का जन्म.

● 326 ई. पू. : सिंकदर का भारत पर आक्रमण.

● 269 ई. पू. : अशोक की ताजपोशी.

● 57 ई. पू. : विक्रमी संवत् की शुरूआत.
● 78 ई. पू. : शक संवत् की शुरूआत.
● 320 ई. : गुप्त साम्राज्य की शुरूआत.
● 622 ई. : हिजरी संवत् की शुरूआत.
● 629-645 ई. : ह्नेनसांग की भारत यात्रा.
● 712 ई. : मुहम्मद बिन कासिम का भारत पर आक्रमण.
● 1001 ई. : महमूद गजनी (गजनवी) का पहला आक्रमण.
● 1027 ई. : महमूद गजनी का अंतिम आक्रमण .
● 1178 ई. : पृथ्वीराज चौहान का दिल्ली पर शासन प्रारंभ.
● 1191 ई. : तराईन की पहली लड़ाई में पृथ्वीराज द्वारा मोहम्मद गोरी पराजित.
● 1192 ई. : तराईन की दूसरी लड़ाई में पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद गोरी से पराजित.
● 1206 ई. : कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली का पहला मुस्लिम सम्राट बना.
● 1210 ई. : कुतुबद्दीन ऐबक का पुत्र आरामशाह अपने बहनोई इल्तुतमिश द्वारा सत्ताच्युत.
● 1236 ई. : इल्तुतमिश का निधन.
● 1236-1240 ई. : रजिया बेगम का शासनकाल.
● 1246-1240 ई. : नसीरुद्दीन महमूद का शासन.
● 1266-1287 ई. : ग्यासुद्दीन बलबन का शासन.
● 1290 ई. : खिलजियों द्वारा बलबन के पोते कैकूबाद की हत्या, जलालुद्दीन खिलजी द्वारा खिलजी शासन की स्थापना.
● 1296 ई. : अलाउद्दीन खिलजी का दिल्ली के सिंहासन पर कब्जा.
● 1316 ई. : अलाउद्दीन खिलजी की मृत्यु.
● 1320 ई. : गाजी मलिक तुगलक द्वारा तुगलक वंश की स्थापना.
● 1325 ई. : मुहम्मद बिन तुगलक गद्दीनशीन.
● 1327 ई. : मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा अपनी राजधानी देवगिरि (दौलताबाद) स्थानांतरित, कुछ समय बाद राजधानी दिल्ली वापस.
● 1336 ई. : विजयनगर साम्राज्य की हरिहर और बुक्का द्वारा स्थापना.
● 1347 ई. : अलाउद्दीन बहमनी शाह द्वारा बहमनी सल्तनत की स्थापना.
● 1351 ई. : मुहम्मद तुगलक का सिंध में निधन.
● 1398 ई. : दिल्ली पर तैमूर का आक्रमण, फिरोजाबाद, हरिद्वार, मेरठ और जम्मू में भीषण तबाही व रक्तपात.
● 1414 ई. : खिज्र खाँ द्वारा सैयद वंश की स्थापना.
● 1451 ई. : पहले अफगान सुल्तान के रूप में बहलोल लोदी गद्दीनशीन.
● 1459-1511 ई. : गुजरात के महान राजा सुल्तान महमूद बेगम ने अपने शासनकाल में मिस्त्र की सेनाओं के साथ मिलकर पुर्तगाली सेनाओं को हराया पर बाद में दीव में उन्हें एक कारखाना लगाने की अनुमति दे दी.
● 1489-1510 ई. : जार्जिया के गुलाम युसुफ आदिल शाह ने बीजापुर साम्राज्य की स्थापना की, उन्हें अपने समय के अच्छे शासकों में गिना जाता है.
● 1440-1518 ई. : महान सूफी कवि दार्शनिक कबीर का समय. कबीर ने अल्लाह और भगवान को एक ही बताते हुए इन धर्मों की कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया.
● 1469-1539 ई. : गुरु नानक ने अपनी शिक्षाओं से लोगों को काफी प्रभावित किया और आगे चलकर सिख धर्म की स्थापना की.
● 1484 ई. : सूरदास का जन्म हुआ, सूरदास ने कृष्ण भक्ति को एक नया आयाम दिया.
● 1498 ई. : वास्को डि गामा का भारत आगमन, उसके आगमन से ही भारत में पश्चिम का प्रादुर्भाव हुआ.
● 1510 ई. : पुर्तगालियों द्वारा गोवा पर कब्जा, अल्बुकर्क गवर्नर नियुक्त किया.
● 1526 ई. : इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच पानीपत की पहली लड़ाई, बाबर द्वारा मुगल साम्राज्य की स्थापना, आगरा राजधानी के रूप में स्थापित.
● 1527 ई. : खानवा की लड़ाई में मेवाड़ के राजा राणा सांगा बाबर से पराजित.
● 1529 ई. : बाबर द्वारा घाघरा की लड़ाई में महमूद लोदी पराजित.
● 1530 ई. : बाबर का निधन, हुमायूँ द्वारा कालिंजर का शासक प्रताप रुद्रेदव पराजित.
● 1539 ई. : चौसा की लड़ाई में हुमायूँ शेरशाह से पराजित.
● 1540 ई. : बिलग्राम (कन्नौज) की लड़ाई में हुमायूँ शेरशाह सूरी से पराजित, शेरशाह का शासन प्रारंभ.
● 1545 ई. : कालिंजर की लड़ाई में विस्फोट से घायल होने के बाद शेरशाह की मृत्यु.
● 1555 ई. : हुमायूँ का दिल्ली पर पुन: कब्जा.
● 1556 ई. : सीढ़ियों से गिरने से हूमायूँ की मृत्यु, पानीपत की दूसरी लड़ाई में आदिलशाह सूरी के मंत्री हेमू की मुगल प्रधानमंत्री बैरम खाँ के हाथों पराजय.
● 1560 ई. : बैरम खां के हाथों से अकबर ने सत्ता अपने हाथों में ली.
● 1564 ई. : अकबर ने हिंदुओं के ऊपर से जजिया कर हटाया.
● 1576 ई. : हल्दी घाटी की लड़ाई.
● 1582 ई. : अकबर द्वारा दीन-ए-इलाही नामक धर्म का प्रसार.
● 1600 ई. : अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना.
● 1605 ई. : अकबर का निधन.
● 1609 ई. : हालैंड की कंपनी द्वारा पुलीकट में फैक्ट्री स्थापित.
● 1611 ई. : अंग्रेजों की कंपनी द्वज्ञरा मसूलीपटनम् में फैक्ट्री स्थापित.

Comments

Popular posts from this blog

रहीम दास जी के 15 प्रसिद्ध दोहे हिंदी अर्थ सहित

          🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 1-बिगरी बात बने नहीं, लाख करो किन कोय. रहिमन फाटे दूध को, मथे न माखन होय. अर्थ : मनुष्य को सोचसमझ कर व्यवहार करना चाहिए,क्योंकि किसी कारणवश यदि बात बिगड़ जाती है तो फिर उसे बनाना कठिन होता है, जैसे यदि एकबार दूध फट गया तो लाख कोशिश करने पर भी उसे मथ कर मक्खन नहीं निकाला जा सकेगा. 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 2-रहिमन धागा प्रेम का, मत तोरो चटकाय. टूटे पे फिर ना जुरे, जुरे गाँठ परी जाय. अर्थ : रहीम कहते हैं कि प्रेम का नाता नाज़ुक होता है. इसे झटका देकर तोड़ना उचित नहीं होता. यदि यह प्रेम का धागा एक बार टूट जाता है तो फिर इसे मिलाना कठिन होता है और यदि मिल भी जाए तो टूटे हुए धागों के बीच में गाँठ पड़ जाती है. 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 3-रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि. जहां काम आवे सुई, कहा करे तरवारि. अर्थ : रहीम कहते हैं कि बड़ी वस्तु को देख कर छोटी वस्तु को फेंक नहीं देना चाहिए. जहां छोटी सी सुई काम आती है, वहां तलवार बेचारी क्या कर सकती है? 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 4-रूठे सुजन मनाइए, जो रूठे सौ ब...

कबीरदास जी के 15 प्रसिद्ध दोहे हिंदी अर्थ सहित

🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 1-बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय, जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय। ➡अर्थ : जब मैं इस संसार में बुराई खोजने चला तो मुझे कोई बुरा न मिला. जब मैंने अपने मन में झाँक कर देखा तो पाया कि मुझसे बुरा कोई नहीं है. 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 2-तिनका कबहुँ ना निन्दिये, जो पाँवन तर होय, कबहुँ उड़ी आँखिन पड़े, तो पीर घनेरी होय। ➡अर्थ : कबीर कहते हैं कि एक छोटे से तिनके की भी कभी निंदा न करो जो तुम्हारे पांवों के नीचे दब जाता है. यदि कभी वह तिनका उड़कर आँख में आ गिरे तो कितनी गहरी पीड़ा होती है ! 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 3-बोली एक अनमोल है, जो कोई बोलै जानि, हिये तराजू तौलि के, तब मुख बाहर आनि। ➡अर्थ : यदि कोई सही तरीके से बोलना जानता है तो उसे पता है कि वाणी एक अमूल्य रत्न है। इसलिए वह ह्रदय के तराजू में तोलकर ही उसे मुंह से बाहर आने देता है. 🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯🔯 4-अति का भला न बोलना, अति की भली न चूप, अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप। ➡अर्थ : न तो अधिक बोलना अच्छा है, न ही जरूरत से ज्यादा चुप रहना ही ठीक है. जैसे बहुत अधिक वर्षा भी अच्छ...

Contact us

Hello               If u want to contact us regarding any QUIERY , suggestions , question or any other problem please contact us on our  ON OUR FACEBOOK PAGE  FACEBOOK PAGE